{"_id":"622e27b946ef2e62785c86fc","slug":"first-the-lover-was-killed-with-an-ax-then-the-body-was-cut-with-a-saw-sonbhadra-news-vns643093825","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कुल्हाड़ी से की प्रेमी की हत्या, फिर आरी से काट डाला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कुल्हाड़ी से की प्रेमी की हत्या, फिर आरी से काट डाला था शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। सीमा से सटे सिंगरौली (मप्र) के मारवा थाना क्षेत्र के जगमोरवा गांव में पिछले दिनों हुई युवक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतारा। हत्या के बाद शव को आरी से दो टुकड़ों में काट दिया, ताकि ठिकाने लगाने में आसानी हो। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। हत्या के पीछे प्रेमिका ने उसकी जगह दूसरी लड़की से विवाह किए जाने को कारण बताया है।
मोरवा टीआई मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 11 मार्च को जगमोरवा में गेहूं के खेत में दो टुकडों में अज्ञात युवक की लाश मिली थी। बाद में उसकी पहचान विनोद बियार पुत्र मुसई बियार (27) निवासी जगमोरवा के रूप में हुई। एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम विवेचना में जुट गई। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एफएसएल टीम की मदद ली गई। टीआई ने बताया कि विवेचना के दौरान घटना स्थल पर खून के छींटे मिले। इस आधार पर मुख्य आरोपी खैरुल निशा के घर तक पहुंचे और पूछताछ में हत्या की कहानी त्रिकोणीय प्रेम और धोखा देना सामने आया। पूछताछ में मुख्य आरोपी खैरूल निशा ने बताया कि उसका प्रेम संबंध मृतक विनोद बियार से था, लेकिन विनोद उसका साथ छोड़कर किसी और से शादी करने जा रहा था। इससे नाराज होकर अपने दूसरे प्रेमी नसीम के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से नौ मार्च की रात विनोद को घर बुलाया। जब वह सो गया तो रात 12 बजे फोन कर सह हत्यारोपी नसीम को बुलाया और दोनों ने मिलकर विनोद के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। लाश को जब ले जाने में दिक्कत होने लगी तब पेट के नीचे से आरी की मदद से लाश को काटकर दो भागो में कर बोरी में भर कर गेहूं के खेत में फेंक दिया।