फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First she killed herself by tightening her throat, then tied her hands and legs and hid the body under a culvert.

Sonebhadra News: गला कसकर पहले जान ली, फिर हाथ-पैर बांध पुलिया के नीचे छिपाया था शव

Wed, 05 Jun 2024 03:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
First she killed herself by tightening her throat, then tied her hands and legs and hid the body under a culvert.
चोपन। चार दिन पूर्व बिल्ली स्टेशन के समीप रेलवे पुलिया के नीचे बोरे में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मां-बेटे ने मिलकर हत्या के बाद शव को झाड़ियाें के नीचे छिपा दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र में 31 मई को बिल्ली रेलवे स्टेशन में अंडर पास पुलिया के नीचे बोरे में बंद शव मिला था। काफी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद निवासी राजगृह उर्फ संजय उर्फ कांता के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी की तहरीर पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोठा टोला निवासी प्रभावती देवी और उसके पुत्र अजय कुमार को डाला के लंगड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि राजगृह उर्फ संजय पिछले 12 साल से उनके घर रहता था। अक्सर वह प्रभावती देवी काे मारता-पीटता रहता था। इससे आजिज होकर मां-बेटे ने उसकी हत्या कर दी। पहले गमछे से गला कसकर जान ली। फिर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर शव को बोरे में बंदकर पुलिया के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा, रस्सी व शव को ले जाने में प्रयुक्त हुई बाइक बरामद की है। चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed