फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First settle, then vacate the houses of contract workers

Sonebhadra News: पहले बसाएं, फिर खाली कराएं संविदा कर्मियों के आवास

Fri, 12 Jul 2024 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
First settle, then vacate the houses of contract workers
ओबरा। स्थानीय तापीय परियोजना की कॉलोनी में रह रहे संविदा कर्मियों के आवासों को लेकर शुक्रवार को ओबरा थाना परिसर में एडीएम सहदेव मिश्रा की मौजूदगी में परियोजना अधिकारियों संग बैठक की गई। इसमें ओबरा-डी परियोजना को स्थापित करने में संविदा श्रमिकों के आवासों को खाली कराने को लेकर परियोजना प्रशासन से वार्ता की गई। वार्ता के दौरान एडीएम ने उजाड़े जा रहे लोगों को बड़ी राहत देते हुए परियोजना के अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि आवासहीन लोगों को पहले स्थाई रूप से स्थापित किया जाए, उसके बाद ही उन्हें आवास तोड़े जाएं। उन्होंने विस्थापन के बाद सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्य रूप से एसडीएम विवेक सिंह, ओबरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, ओबरा तापीय परियोजना और एनटीपीसी के अधिकारी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री पंकज गौतम सहित सैकड़ों संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed