फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First queue to sell paddy, now waiting to thumb

पहले धान बेचने के लिए कतार, अब अंगूठा लगाने को इंतजार

Fri, 18 Feb 2022 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
First queue to sell paddy, now waiting to thumb
जिले में धान की खेती करने वाले किसानों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। चुनावी सीजन में एक तरफ जहां किसानों के हितों की रक्षा पर जोर दिया जा रहा है तो दूसरी ओर धान बेचने और भुगतान पाने के लिए ही किसान परेशान हैं। जैसे-तैसे तौल कराने के बाद वह अंगूठा लगाने को वे भटक रहे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा का चुनाव हो चाहे विधानसभा का किसानों का मुद्दा खूब जोर-शोर से उठता रहा है। वहीं किसी की नजर किसानों को होने वाली परेशानियों पर नहीं जाता है। ऐसे में किसान भी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। जिले के धान की खेती बड़े स्तर पर होती है लेकिन किसानों को अपनी फसल लेकर अब भी यहां बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं काफी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिनके धान तौल के बाद भी अंगूठा नहीं लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन

35 से 40 किमी दूर धान बेचने आ रहे किसान
जिले में किसानों को अपने फसल को बेचने के लिए 40 किमी तक की यात्रा कर राबर्ट्सगंज आना पड़ रहा है। ज्यादातर क्रय केंद्र बंद होने के बाद उनकी परेशानी बढ़ी है। शुक्रवार को रावर्ट्सगंज मंडी परिसर में राजकीय धान क्रय केंद्र पर राकी, रामगढ़, ऊंची व अन्य जगहों से किसान धान से लदे ट्रैक्टर के साथ मौजूद रहे। वहीं कई किसान ऐसे थे जो अंगूठा लगाने को लेकर परेशान थे। शुक्रवार को चतरा ब्लाक के इमिलिया निवासी किसान पनेश्वर भी धान बेचने के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मंच ने पीसीएफ प्रबंधक को लिखा पत्र
धान तौल कराने के बाद भी अंगूठा न लगाने जाने से परेशान किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को पूर्वांचल नव निर्माण मंच व किसान मंच ने पीसीएफ प्रबंधक को पत्र लिया। मंच के नेता गिरीश पांडेय व रमाकांत त्रिपाठी ने पत्र के जरिए खरीदे गए धान का सत्यापन कराते हुए अंगूठा लगवाने की मांग की है। कहा कि पीसीएफ कोन लैंपस पर किसान हरिशंकर वर्मा ने 100 क्विंटल, राजकिशोर विश्वकर्मा ने 40 क्विंटल, अंबिका ने 23 क्विंटल, ओमप्रकाश ने 100 क्विंटल, राजीव नयन ने 60 क्विंटल धान उतार दिया है, जिसका अंगूठा अभी तक नहीं लग सका है। इसी तरह विजय शंकर, अर्चना जायसवाल, निखिल कुमार, अनिल कुमार, आशा देवी, सुनील कुमार सहित कई किसान धान बेचने के लिए इंतजार कर रहे हैं। किसान अब निराश होकर बाजार में औने-पौने दामों पर धान बेचने को विवश हो रहे हैं। पीसीएफ प्रबंधक रवि प्रताप सिंह ने फोन पर वार्ता में उन्हें आश्वस्त किया कि समितियों पर उतारे गए धान का सत्यापन कराकर किसानों से अंगूठा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed