फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First I looked at the moon through a sieve, then I saw my beloved.

Sonebhadra News: पहले चलनी की ओट से चांद को निहारा, फिर पिया का किया दीदार

Sat, 11 Oct 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
First I looked at the moon through a sieve, then I saw my beloved.
रॉबर्ट्सगंज इमरती कालोनी में करवा चौथ व्रत पूजन करती व्रती महिलाएं। संवाद
सोनभद्र/ओबरा। पति की लंबी आयु के लिए शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा।
विज्ञापन

शाम को शिव-पार्वती और गणेश जी का पूजन कर पति के सुख समृद्धि की कामना की। चंद्रमा उदय होने पर महिलाओं ने चलनी की ओट से पहले चांद को और फिर पिया का दीदार किया। इसके बाद पति ने पानी पिलाकर व्रत पूरा कराया।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही ग्रामीण इलाकों में करवा चौथ मनाया गया। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। पूरे दिन व्रत रहने के पश्चात शाम को भगवान शंकर, मां पार्वती, भगवान कार्तिकेय तथा भगवान गणेश के साथ चंद्र देव की पूजा पूरी श्रद्धा के साथ सुहागिनों ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान मिट्टी के बर्तन में चावल, उड़द की दाल, सिंदूर, चूड़ी, शीशा, कंघी, लाल रिबन तथा रुपये रखकर अपने से बड़ी सुहागिन महिलाओं के पैर छूकर उन्हें भेंट स्वरूप दिया। वहीं शाम को थाली में चावल, कुमकुम, दीपक, धूपबत्ती सहित अन्य पूजन सामग्री रखकर व्रत की कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्पश्चात देर शाम तक पूरी तरह से चांद के निकलने पर उसे चलनी से पति का चेहरा देख अर्घ्य देकर आरती पूजन किया। इसके साथ ही पतियों ने अपनी पत्नियों को जल पिलाकर उनका व्रत पूर्ण कराया।
ओबरा में करवा चौथ पर पूजन कर रही अंजना भाटिया ने बताया कि चंद्रमा को सामान्यतः आयु, सुख और शांति का पूरक माना जाता है। करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होने के साथ सुख, शांति तथा पति को निश्चित रूप से लंबी उम्र मिलती है।

पूजन में मीना भाटिया, अंजना, प्रियंका, मधु, रंजीत, शालू, सूर्या, दर्शिन्दर कौर आदि सुहागिन महिलाएं शामिल रहीं। इसके साथ ही चोपन, रेणुकूट, घोरावल, दुद्धी, शक्तिनगर, रामगढ़ समेत अन्य इलाकों में करवा चौथ पर महिलाएं पूजन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed