{"_id":"6246f5ebd328c4754f591c44","slug":"fire-in-the-forest-reached-the-settlement-the-house-burnt-to-ashes-sonbhadra-news-vns645997646","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में तीन दिनों से धू-धू कर जल रहा जंगल: आग की चपेट में आने से एक मकान राख, ग्रामीण भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में तीन दिनों से धू-धू कर जल रहा जंगल: आग की चपेट में आने से एक मकान राख, ग्रामीण भयभीत
Fri, 01 Apr 2022 07:05 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 07:05 PM IST
सार
सोनभद्र के बभनी क्षेत्र के बहेराडोल जंगल में बीते तीन दिन से आग लगी है। जंगल में लगी आग शुक्रवार को बस्ती तक पहुंच गई। हवा जितनी तेज रफ्तार से चल रही है उसी गति से आग फैल रही है।
विज्ञापन
बहेराडोल जंगल में आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के बहेराडोल जंगल में बुधवार को लगी आग बस्ती की ओर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को आग की चपेट में आने से एक महिला का मकान और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन से जंगल में आग लगी है लेकिन वनकर्मी बुझाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान दीनदयाल ने बताया कि जंगल में लगी आग शुक्रवार को बस्ती तक पहुंच गई। आग की चपेट में बसमतिया देवी का मकान भी जल गया। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
कहीं आग घर में न लग जाए
जंगल किनारे रहने वाले महेश्वर, मोगल गुप्ता, राजकुमार प्रजापति, अनमोल, शैलेश कुमार, सूरज राजदेव सहित आसपास के लोग कुएं में पंप सेट मशीन लगाकर पानी से आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हवा जितनी तेज रफ्तार से चल रही है उसी गति से आग फैल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्रामीणों को भय बना हुआ है कि कहीं आग घर में न लग जाए। ग्राम प्रधान का कहना है कि दुद्धी एसडीएम को आग लगने की सूचना दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक दमकल वाहन आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचा था।