{"_id":"640b5d5906906e45350a2da9","slug":"fire-broke-out-in-two-clothes-shops-goods-worth-lakhs-burnt-sonbhadra-news-c-20-1-97016-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कपड़े की दो दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कपड़े की दो दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
खलियारी। रायपुर थाना अंतर्गत खलियारी बाजार में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हाल में कपड़े की दो दुकानों में आग लग गई। आग से दुकानों में रखा लाखों का कपड़ा जलकर नष्ट हो गया। दुकान स्वामियों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने खलियारी बाजार में मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। जाम से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
खलियारी कस्बे में अहमद अंसारी की कपड़े की दुकान है। उन्हीं के बगल में पारस जायसवाल की भी दुकान स्थित है। बृहस्पतिवार की रात अचानक दोनों दुकानों में आग लग गई। आधी रात के बाद दुकान से तेज धुंआ उठने पर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो दुकानदारों को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। दोनों दुकानों में होली के मद्देनजर काफी मात्रा में कपड़ा रखा गया था, जो आग की भेंट चढ़ गया। दुकानदारों के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात ताला लगाने से पहले उन्होंने रोज की तरह पूरी लाइट बंद की थी। इसे अच्छे से चेक भी किया था। ऐसे में शार्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना नहीं है। अहमद अंसारी का आरोप है कि दुकान मेें आग लगाई गई है। दुकान का शटर खोलने पर अंदर से डीजल की गंध आ रही थी। इससे भी आग लगाने की आशंका है। उन्होंने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। सुबह करीब 10 बजे आरोपी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर दुकानदार के साथ अन्य लोगों ने राबर्ट्सगंज-खलियारी मुख्य मार्ग पर बाजार में ही जाम लगा दिया। सूचना पाकर सरईगाढ़ चौकी प्रभारी देवेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। आश्वासन दिया कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।