फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out in scrap wood, extinguished by three fire vehicles

Sonebhadra News: स्क्रैप लकड़ी में लगी आग, तीन दमकल वाहनों ने बुझाई

Mon, 15 Apr 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in scrap wood, extinguished by three fire vehicles
थाना क्षेत्र के कौआनाला में रखे लकड़ी के स्क्रैप में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची परियोजनाओं की तीन दमकल वाहनों ने दो राउंड के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फ्लाई ऐश की पाइपलाइन के कई एंगल ऐंठ गए।
विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर 14 के कौआनाला फ्लाई ऐश पाइपलाइन के नीचे स्थानीय स्क्रैपर ने खराब लकड़ियों को इकट्ठा कर रखा था। शनिवार की देर अचानक उसमें अज्ञात कारणों से आग पकड़ ली। वहां इतनी बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ियां थीं कि कुछ ही देर में आग की तेज लपटें निकलने लगीं। आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पड़ोस के झोपड़ी और मकानों से लोग निकलकर सुरक्षित स्थान पर भागने लगे। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। आसपास की परियोजनाओं से तीन दमकल के वाहन आग बुझाने मौके पर पहुंचे। तीनों वाहनों का पानी खत्म हो गया। दोबारा वाहन पानी लेकर पहुंचे। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आसपास के लोग सामानों को सुरक्षित करने लगे और अपने घरों से निकलकर दूर हट गए। घटना में ऊपर से गुजरी फ्लाई ऐश की पाइपलाइन को सपोर्ट देने के लिए खड़े कई एंगल ऐंठ गए।

चिंतपूर्णी माता के दर्शन के लिए उमडी भीड़।संवाद

चिंतपूर्णी माता के दर्शन के लिए उमडी भीड़।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed