फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out in moving trailer, traffic jam for three kilometers

Sonebhadra News: चलते ट्रेलर में लगी आग, तीन किमी तक लगा जाम

Thu, 05 Dec 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in moving trailer, traffic jam for three kilometers
बभनी। रेणुकूट-अंबिकापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रेलर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। यह हादसा संवरा पुल के पास हुआ। चालक साबिर खान ने सतर्कता ट्रेलर रोककर किसी तरह अपनी जान बचाई। ट्रेलर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

एनटीपीसी विंध्यनगर प्लांट से रायगढ़ (छत्तीसगढ़) जा रहे ट्रेलर में सुबह आग लग गई। चालक ने सिलिंडर का उपयोग कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इसके बाद चालक ट्रेलर से कूद गया। कुछ ही समय में ट्रेलर धू-धूकर जलने लगा और उसके टायर फटने लगे। आग लगने के कारण मार्ग पर यातायात ठप हो गया। इससे दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर बभनी पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय और उप निरीक्षक शशिकांत सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, फायर ब्रिगेड टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों और पुलिस ने पंपिंग सेट का इस्तेमाल कर पास की नदी के पानी से एक घंटे में आग पर काबू पाया। अगर पास में नदी नहीं होती तो आग बुझाना मुश्किल हो जाता। लगभग एक घंटे के बाद यातायात बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

लोग बनाते रहे वीडियो, पुलिस ने किया नियंत्रित
घटनास्थल पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। जलते ट्रेलर और टायरों के ब्लास्ट करने के बावजूद लोग वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। पुलिस को लोगों को ट्रेलर से दूर रखने में मशक्कत करनी पड़ी। सतीश कुमार, राजेश कुमार, कल्लू खां, भोला, शेरू और कांस्टेबल अजय कुमार के प्रयासों से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed