{"_id":"663125204afc78c66b0799b7","slug":"fire-broke-out-in-four-shops-including-hardware-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-112501-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हार्डवेयर सहित चार दुकानों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हार्डवेयर सहित चार दुकानों में लगी आग
विज्ञापन
शक्तिनगर। इलाके के पीडब्ल्यूडी मोड़ तिराहे पर स्थित हार्डवेयर सहित चार दुकानों में मंगलवार को आग भड़क गई। अपराह्न में लगी आग से लाखों की क्षति का अनुमान है। कई अग्नि शमन दल के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
तिराहे पर मुख्य मार्ग के किनारे टीन शेड में कतार से कई दुकानें हैं। बताया जा रहा है कि यहीं एक मेकेनिक अपनी दुकान में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। इस दौरान आग वेल्डिंग की जगह पर रखे ज्वलनशील थिनर में पकड़ लिया। पानी से आग बुझाने की कोशिश की गई तो पानी के साथ थिनर की आग का दायरा बढ़ गया और देखते ही देखते आस पास मौजूद दुकानों को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे अग्नि शमन दल ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग पर त्वरित नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बेकाबू आग आसपास मौजूद और दुकानों को चपेट में ले लेती। घटना से लाखों रुपये क्षति का अंदाजा लगाया गया। पीड़ित लोग नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।
दा क्षति हार्डवेयर दुकान में
शक्तिनगर। मंगलवार शाम पीडब्ल्यूडी तिराहे पर स्थित दुकानों में आग भड़कने से ज्यादा क्षति शिव प्रसाद की हार्डवेयर दुकान को हुई। यहां प्लास्टिक टैंक व पाइप के साथ कई कीमती सामान जल गए। कन्हैया होटल में भी आग से फ्रिज, रैक व डीफ्रिजर सहित कुर्सी टेबल सहित अन्य सामान जल गए। नईम मोटर गैरेज व राम लाल कनौजिया की दुकानों में मौजूद सामान जलकर खाक हो गया। गैरेज से आग भड़कने की बात सामने आई। आग बुझाने के लिए चार दमकलों के साथ सीआईएसएफ जवान व अन्य कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग का दायरा बढ़ा
शक्तिनगर। बीना क्षेत्र अंतर्गत कोहरौलिया व मिसरा गांव के सामने पहाड़ पर ओदरावीर बाबा ओबी पहाड़ी के जंगल में मंगलवार अज्ञात कारणों लगी से भीषण आग का दायरा बढ़ता जा रहा है। आग से सैकड़ों हरे भरे पेड़ झुलस गए, हवा चलने से आग तेजी से फैल रही है। आसपास के लोगों को डर है कि आग रहवासी इलाके में न फैल जाए। इसे लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना है। क्षेत्रवासियों ने एनसीएल प्रबंधन, वन विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस गंभीर मसले पर आकृष्ट कराया है।
मंदिर के सामने चाय-पान और प्रसाद की चार दुकानों में लगी आग
चोपन। डाला चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के सामने मंगलवार को चाय-पान और प्रसाद की चार दुकानों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
वैष्णो मंदिर के सामने सड़क के बाई तरफ कई वर्षों से अस्थाई दुकानें संचालित हैं। मंगलवार की दोपहर इसमें अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग के साथ चल रही हवाओं से शिव गुप्ता, सुखमनिया पत्नी रामनरेश, सुनील व राजेश पटेल की चाय पान और प्रसाद की चार दुकानें चपेट में आ गई। आग के दौरान छोटा सिलिंडर फटने से आसपास के लोग डर गए। घटना की सूचना मिलते ही डाला चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह अल्ट्राटेक की फायर सर्विस को लेकर पहुंचे। चोपन फायर सर्विस को भी बुलाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
आग से चार परिवारों का आशियाना जला, गेहूं के बोझ राख
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा में रविवार को लगी आग ने जमकर तांडव मचाया।आग की चपेट में आने से कई परिवारों के कच्चे मकान, गेहूं के बोझ सहित अन्य सामान जल गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण कुछ किसानों की ओर गेहूं का डंठल जलाना बताया जा रहा है।
महेवां गांव के पास कुछ लोगों ने अपने खेत में डंठल जलाया था। इसी से निकली चिंगारी से आसपास रखे गेहूं के बोझ में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग फैलते हुए रहवासी इलाके तक पहुंच गई। शोरगुल मचाते हुए ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना में मोतीलाल, मथुरा, अनिल और राधेश्याम के कच्चा मकान व खपरैल जल गया। इसमें रखा बिस्तर, कपड़ा, अनाज सहित घर गृहस्थी का अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। पवन कुमार शुक्ला के चार बीघा खेते कटकर रखा गेहूं का बोझ, सुरेश का एक बीघा, रमाशंकर का दस विश्वा मड़ाई के लिए रखा गेहूं का बोझ जल गया। गोपाल की एक बछिया आग की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्या ने कहा कि भुक्तभोगी की ओर से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।