फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out in a shop at Anpara fair chaos at the spot, shopkeeper burnt

Sonbhadra: अनपरा मेले की दुकान मे लगी आग, मौके पर अफरा-तफरी, दुकानदार झुलसा, खड़े हुए सवाल

Mon, 28 Oct 2024 09:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 28 Oct 2024 09:33 PM IST
सार

दीपावली पर लगने वाले मेले में लगी दुकान पर अचानक आग लगने से दहशत फैल गई। दुकानदार आग बुझाने के प्रयास में झुलस गया और लपट देखकर पहुंचे स्थानीय लोगाें के साथ फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सवाल हैं कि क्या अग्निशमन के इंतेजाम पूरे थे।

विज्ञापन
Fire broke out in a shop at Anpara fair chaos at the spot, shopkeeper burnt
अनपरा मेले की दुकान मे लगी आग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अनपरा थाना क्षेत्र के बिछड़ी के पहाड़ी वाले हनुमान मंदिर के पास लगे मेले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब  दीपावली के अवसर पर लगने वाले मेले में चाट की दुकान पर अचानक आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में दुकानदार झुलस गया। काफी मशक्कत से आग बुझाई जा सकी।

विज्ञापन




आपको बता दें कि चाट विक्रेता सुजीत गुप्ता सोमवार तवा पर चाट बना रहा था। इसी दौरान तेल छिंटक कर गिर गया, सिलेंडर के पाइप में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार सुजीत गुप्ता आग बुझाने का प्रयास करने लगे तो आग ने इनको भी अपनी चपेट में ले लिया और झुलस गए।
विज्ञापन


आग को लेकर मौके पर मौजूद खाकीधारी भी भागते नजर आए। आग की लपट देख आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सुजीत खतरे से बाहर है और आग को बुझाया जा चुका है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जब दुकान मेले में लगी थी तो यहां अग्निशमन के इंतेजाम क्यों नहीं थे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed