{"_id":"661138a41b42c5809f0caaaa","slug":"fire-after-hitting-an-electric-wire-in-wheat-loaded-on-tractor-trolley-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: बिजली के तार से टकराकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदे गेहूं के बोझ में लगी आग, किसान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: बिजली के तार से टकराकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदे गेहूं के बोझ में लगी आग, किसान झुलसा
Sat, 06 Apr 2024 05:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 05:59 PM IST
सार
Sonbhadra News: आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने पहले झुलसे किसान को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। किसान ट्रॉली से ट्रैक्टर को अलग कर रहा था। इसी दौरान उसके ऊपर गेहूं का बोझ भी गिर गया था।
विज्ञापन
आग लगने के बाद जल गई गेहूं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के चोरट गांव में शनिवार को बिजली के हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई। घटना में ट्राली पर लदा गेहूं के बोझ धू-धूकर जल गया। आग बुझाने की कोशिश में किसान भी गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित किसान में राजस्व विभाग को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। चोरट गांव निवासी नंदलाल ने बताया कि पास के मुसरधारा गांव में उसकी और उसके छोटे भाई चंद्रशेखर का पाही है। वहां दोनों ने चार बीघा जमीन में गेहूं की खेती किया था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसका भाई चंद्रशेखर (35) गेहूं का बोझ ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर चोरट गांव स्थित खलिहान में ले आ रहा था। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय चोरट के पास नीचे लटक रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में ट्रैक्टर ट्राली पर लदा गेहूं का बोझ आ गया। इससे आग लग गई। कुछ ही देर ट्राली पर लदे बोझ धू-धूकर जलने लगे।
ट्रैक्टर को बचाने के लिए चंद्रशेखर ट्राली से ट्रैक्टर को अलग करने लगा। इसी दौरान जलता हुआ गेहूं का एक बोझ चंद्रशेखर के ऊपर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।