{"_id":"5d73f0d78ebc3e93bc198bc4","slug":"fir-sonbhadra-news-vns482381152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बच्चा चोरी के आरोप ग्रामीणों द्वारा दो महिलाओं को पकड़ने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। अब पुलिसकर्मी बच्चा चोरी की व्हाट्स ऐप समेत अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखेंगे। एसपी प्रभाकर चौधरी ने थाना/चौकी प्रभारियों को बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों को के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उनका दावा है कि अब तक एक भी बच्चा चोरी की घटनाएं घटित नहीं हुई हैं।
बताते चलें कि तीन दिन पूर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बसौली और तिलौली गांव में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की चंगुल से महिलाओं को मुक्त कराकर उन्हें कोतवाली ले गई। महिला पुलिस कर्मियों ने हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ कर उनका नाम और पता करने की कोशिश की, लेकिन दोनों सही बता नहीं सकी। पुलिस ने दोनों को वृद्धा आश्रम में दाखिल कराते हुए उनके घरवालों का पता करने में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि महिलाओं का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उधर, बच्चा चोरी के आरोप दिमागी रूप से कमजोर महिलाओं को पकड़े जाने को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मातहतों को बच्चा चोरी का अफवाह फैला कर अशांति का माहौल पैदा करने वालों को चिह्नित कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।