फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR registered against a DM office clerk for attempted murder and forced abortion.

Sonebhadra News: डीएम कार्यालय के बाबू पर हत्या के प्रयास और जबरन गर्भपात के मामले में प्राथमिकी

Sat, 22 Aug 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against a DM office clerk for attempted murder and forced abortion.
। विवाहिता ने सोनभद्र जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू हरीश कुमार समेत ससुराल के छह सदस्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन गर्भपात और दहेज उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को मंडुवाडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता खुद एक स्वास्थ्य कर्मी है। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा नई बस्ती निवासी पीड़िता नयंसी ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी 2019 में सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज बभनौली निवासी हरीश कुमार से शादी हुई थी।
विज्ञापन

ससुर की मौत के बाद अनुकंपा पर हरीश कुमार को सोनभद्र जिलाधिकारी कार्यालय में बाबू की नौकरी मिली है। शादी के बाद तीनों जेठ और जेठानी समेत पति ने दहेज में कार समेत अन्य सामानों की मांग को लेकर प्रताड़ित किया। हरीश, जेठ अजीत कुमार, सुजीत कुमार, राजकुमार और जेठानी प्रमिला देवी की प्रताड़ना से 2021 से 2024 के बीच कई बार गर्भपात हुआ। जुलाई 2025 में आरोपियों के उत्पीड़न से मृत कन्या का जन्म हुआ।
विज्ञापन

26 जनवरी 2026 की रात पति और ससुराल वालों ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या का प्रयास किया। जान बचाकर भागने के बाद उनकी मां मौके पर पहुंची, उनके साथ भी मारपीट की गई। मंडुवाडीह इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर पति समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed