फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR against SDO, JE and lineman in case of lineman burning to death on pole

Sonebhadra News: खंभे पर लाइनमैन की जलकर मौत मामले में एसडीओ, जेई-लाइनमैन पर प्राथमिकी

Mon, 02 Mar 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
FIR against SDO, JE and lineman in case of lineman burning to death on pole
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में चार दिन पूर्व ट्रांसफाॅर्मर लगाने के बाद तार जोड़ते समय हाईवोल्टेज करंट से धू-धूकर जलने से लाइनमैन की मौत मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बेटे की तहरीर पर संबंधित एसडीओ, जेई और लाइनमैन को आरोपी बनाया गया है। करमा पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोगिनी ग्राम पंचायत के लोढ़ौता गांव में गत बृहस्पतिवार की देर शाम संविदा लाइनमैन संतोष (46) ट्रांसफार्मर लगने के बाद तार जोड़ रहा था। उसी दौरान अचानक से हाइवोल्टेज विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। शटडाउन के बाद भी अचानक आपूर्ति बहाल किए जाने से वह धू-धू कर जलने लगा। साथ गए दूसरे संविदा कर्मियों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। अस्पताल ले जाए जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले को लेकर जहां ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई थी। वहीं विभागीय स्तर पर मामले को गंभीरता से लेते हुए सब स्टेशन आपरेटर (एसएसओ) और लाइनमैन राजेश कुमार की सेवा समाप्त कर दी। वहीं जेई शैलेष कुमार प्रजापति को निलंबित कर दिया गया। पर्यवेक्षण में लापरवाही के लिए एक्सईएन एसबी ठाकुर और एसडीओ कृष्णनंदन को जिम्मेदार ठहराते हुए अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र की तरफ से विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति भी भेजी गई। अब इस मामले में म़ृतक के बेटे की तहरीर पर करमा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक करमा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में संबंधित एसडीओ, जेई-लाइमैन के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है।
विज्ञापन

युवक के झुलसने के मामले में भी दी गई तहरीर :
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तरावां ग्राम पंचायत अंतर्गत पिपरा टोला में खेल में लटक रहे तार की चपेट में आकर दीपक (25) के झुलसने के मामले में भी पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पिता राजेंद्र कुमार का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी तार ठीक नहीं किया गया। इसके चलते उनका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। प्रकरण में एक्सईएन, एसडीओ, जेई और लाइनमैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक चौकी इंचार्ज नई बाजार धर्मनारायण भार्गव से घटना के बारे में जरूरी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed