फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR against couple for allegedly threatening and framing them in a false case

Sonebhadra News: फर्जी मुकदमे में फंसाने और धमकाने के आरोप में दंपती पर प्राथमिकी

Thu, 25 Dec 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
FIR against couple for allegedly threatening and framing them in a false case
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में एक युवक और उसके परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाने, मारपीट और अवैध वसूली के आरोपों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में दंपती को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित मुकेश चौबे ने प्रार्थना पत्र में बताया कि शोभनाथ चौबे और उनकी पत्नी अर्चना चौबे पारिवारिक भूमि विवाद की आड़ में उसका लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। इसी विवाद में छह अगस्त 2023 को बाजार में लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हुआ। परिजनों के पहुंचने पर उसकी जान बच सकी। इसके बाद भी आरोपी लगातार धमकाते रहे और 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की मांग की गई। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। गत 17 अगस्त को उसके घर में घुसकर उसकी भाभी के साथ मारपीट व अभद्रता की गई। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर उसने अदालत में गुहार लगाई। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed