फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR against 15 people including former district panchayat president for making video of sand site

Sonebhadra News: बालू साइट का वीडियो बनाने के मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 15 पर प्राथमिकी

Mon, 13 Apr 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
FIR against 15 people including former district panchayat president for making video of sand site
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के मीतापुर के पास बालू साइट पर वीडियो बनाने को लेकर रविवार को हुए विवाद के बाद हाथापाई-मारपीट के मामले में सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव सहित 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें तीन नामजद अनिल यादव, राजेंद्र यादव, आकाश यादव और 12 अज्ञात हैं। सभी पर मारपीट, गाली गलौज और एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई हुई है। उधर, अनिल ने भी पुलिस को तहरीर सौंपकर अपने साथ अभद्रता, भाई को बंधकर बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के कछवां (हीरापुर) निवासी हर्षित मिश्रा और ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटिया निवासी राहुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह लोग भगवा बालू साइट पर रुद्रा माइनिंग में काम करते हैं। 12 अप्रैल की शाम 5 से 6 बजे के बीच अनिल यादव, राजेंद्र यादव, आकाश यादव और 12 अन्य लोग उनकी बालू साइट पहुंचकर वीडियो बनाने लगे। इस बारे में पूछे जाने पर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। मारपीट की गई। साइट के कार्यालय में काम करने वाले पीयूष और मफींद्र बीच-बचाव के लिए आए तो उन्हें भी लाठी-डंडे से मारा-पीटा गया। उधर, अनिल की तहरीर में कहा गया है कि मीतापुर में बंधवा-रेडिया बाॅर्डर के पास गाड़ी साइड में खड़ी कर बैठे थे। तभी भगवा की तरफ से 8-10 लोग आए और उनके भाई को पकड़कर मारते-पीटते हुए नदी किनारे से अगवा कर ले गए और उनके वाहन के पहिए की हवा निकाल दी।
विज्ञापन

दावा किया कि एएसपी ने हस्तक्षेप किया तब उनका भाई मुक्त हुआ। सीओ ओबरा अमित सिंह ने बताया कि मौके पर की गई जांच में विवाद की शुरुआत अनिल यादव की तरफ से किए जाने की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर तीन नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ जुगैल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। अनिल की तरफ से तीन तहरीरें मिली हैं, तीनों में विरोधाभास है। सही मामला क्या है? इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed