{"_id":"67c5eaa5d96a9910ce0ed45a","slug":"fight-over-beer-drinking-dispute-three-injured-including-salesman-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-125126-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बीयर पीने के विवाद में मारपीट, सेल्समैन समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बीयर पीने के विवाद में मारपीट, सेल्समैन समेत तीन घायल
विज्ञापन
ओबरा के बौद्ध बिहार के समीप मछली मंडी में स्थित सरकारी बीयर की दुकान पर सोमवार शाम हुई मारपीट में सेल्समैन सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में शामिल युवकों को पकड़कर थाने ले गई।
घायलों के अनुसार बौद्ध विहार प्रांगण सोमवार को शादी समारोह था। इसमें शामिल होने आए बरातियों में से एक युवक मछली मंडी स्थित बीयर की दुकान पर बैठकर बीयर पी रहा था। इस दौरान वहां पहले से ही बैठे कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया।
लोगों ने बरात में आए युवक की पिटाई कर दी। युवक ने शादी समारोह में पहुंचकर घटना की जानकारी अपने साथियों को दी। 7-8 की संख्या में पहुंचे युवकों ने बीयर की दुकान पहुंचकर युवक को मारने वाले लोगों को खोजा, लेकिन उन्हें वहां न पाकर सभी युवकों ने चना बेचने वाले दुकानदार की ही पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
मारपीट होता देख बीयर सेल्समैन ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। यहां तक कि घटना की वीडियो बना रहे एक दुकानदार को भी युवकों ने नहीं छोड़ा। मामला बिगड़ता देख आसपास के दुकानदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मारपीट में शामिल सभी आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई।