फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fight on two sides, three people arrested

दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Fight on two sides, three people arrested
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के देवरीकाठ गांव में रविवार को भूत प्रेत करने कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दो युवक घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर है। इस संबंध में पुलिस ने एक पक्ष से पिता पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। देवरीकाठ निवासी विशाल मौर्य (30) ने कोतवाली पर तहरीर दिया कि गांव के राकेश मौर्य और उनके तीन लड़के दीपक, आकाश व विमलेश ने भूत प्रेत करने कराने का आरोप लगाते हुए मारपीट दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल विशाल का डॉक्टरी परीक्षण व उपचार सीएचसी में कराया। दूसरे पक्ष से घायल दीपक (19) का भी पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। बताया गया कि एक्स-रे की सलाह पर चिकित्सकों ने विशाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में विशाल मौर्या की तहरीर पर राकेश और उनके तीनों पुत्र दीपक, आकाश तथा विमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं इस मामले में पुलिस ने राकेश, आकाश, दीपक, विशाल व विनीत को गिरफ्तार कर सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed