फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fifty pits in two hundred meter road

दो सौ मीटर की सड़क में पचास गड्ढे

Fri, 28 May 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fifty pits in two hundred meter road
करीब चार किलोमीटर लंबी खडिय़ा-कोटा बाइपास सड़क के दो सौ मीटर हिस्से में गड़ढे ही गड्ढे है। तकरीबन 50 से अधिक बड़े गड्ढे मुसीबत बनते जा रहे है। स्थिति यह है कि बारिश के चलते छोटे तालाब का आकार ले चुके चुके गड्ढों में बड़े वाहन फंस रहे हैं व बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे है।
विज्ञापन

शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग से खडिय़ा बाजार-कोटा होते हुए एनटीपीसी सिंगरौली के मुख्य गेट व मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली सड़क पॉवर प्रोजेक्ट के अधीन है। खडिय़ा से तेलगवां बार्डर (मप्र) तक पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने हो हल्ला के साथ पत्राचार किया था। इसके बाद करीब दो किलोमीटर सड़क का काम करा दिया गया। असल मुसीबत जिस स्थान (खडिय़ा बाजार) पर थी वहां कोई कार्य नहीं हुआ। क्षेत्र में कई दिनों से हो रही बरसात के वजह से गड्ढ़ों में पानी भरा तो पहले से खस्ताहाल सड़क पर आवाजाही दुश्वार हो गई। बाजार के एक खास हिस्से में जल जमाव की वजह से सड़क धंसती जा रही है। क्षेत्र के रहवासी आशीष, राम सजीवन, फरियाद खान, अयाज व विश्वनाथ का कहना है कि इस समस्या पर पावर प्रबंधन के अधिकारियों का ध्यान कई बार दिलाया गया लेकिन संबंधितों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसके चलते हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed