{"_id":"5be1c957bdec226966336495","slug":"fierce-shopping-for-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के लिए जमकर खरीदारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के लिए जमकर खरीदारी की
sonbhadra
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
दीपावली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। दीपों का पर्व दीपावली बुधवार को जिले भर में मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी दर्शन देंगी। लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना होगी। इसमें कुबेर की भी पूजा का विधान है। घरों की साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। प्रतिष्ठानों को सजाने का कार्य देर शाम तक चलता रहा।
पूजा अर्चना के लिए लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति की भी खरीद की। राबर्ट्सगंज बाजार समेत जिले भर के बाजारों में जगह-जगह लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों की दुकानें सजी हुई हैं। मंगलवार को छोटी दीपावली की धूम रही। बच्चों में खासा उत्साह रहा। बच्चों ने मंगलवार से ही पटाखा छोड़ना शुरू कर दिया है।
सोमवार की देर रात तक राबर्ट्सगंज के बाजार धनतेरस पर गुलजार रहे। मंगलवार की सुबह दुकनों के खुलते ही खरीददार पहुंचने लगे। कपड़ों की दुकानों से लेकर मिठाइयों की दुकानों तक पर भीड़ लगी रही। इससे बाजार में जाम जैसी स्थिति रही। मिठाई, दीयों आदि की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
दीपावली पर होने वाली पूजा के बारे में वैष्णो मंदिर डाला के पुजारी श्रीकांत तिवारी ने बताया कि दीपावली धन व समृद्धि का त्योहार है। गृहस्थ को हमेशा कमलासन पर विराजमान लक्ष्मी की पूजन करनी चाहिए। घर में इशान कोण में कमलासन पर मिट्टी या चांदी की लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर श्रीयंत्र के साथ पूजन व जाप करना चाहिए। इससे चंचल लक्ष्मी स्थिर होती हैं।
दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ दंत मंगलमूर्ति गणपति की पूजा की जाती है। पूजन स्थल पर लक्ष्मी व गणेश के पीछे शुभ लाभ लिखना चाहिए। बीच में स्वास्तिक का चिह्न बनाया जाता है। लक्ष्मी की पूजा से पहले भगवान गणेश की फूल अक्षत, दूब, पान, सुपारी, और मोदक, मिष्ठान से पूजा की जाती है। फिर देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। देवी लक्ष्मी इस रात अपनी बहन दरिद्रा के साथ भू-लोक पर आती है। जहां साफ-सफाई रहती है, वहां मां लक्ष्मी कदम रखती है। जहां सफाई नहीं होती है। वहां दरिद्रा डेरा जमा लेती है।