फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Female teacher persecuted for three hours, ambulance did not come

तीन घंटे तक तड़पती रही महिला शिक्षक, नहीं आई एंबुलेंस

Wed, 28 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Female teacher persecuted for three hours, ambulance did not come
रामगढ़। इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल क्या है इसका अंदाजा बुधवार को चतरा ब्लाक के राजकीय मॉडल स्कूल रामगढ़ में देखने को मिला। यहां एक महिला कार्मिक की तबीयत अचानक खराब हो गई। एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन तीन घंटे का समय बीतने के बाद भी नहीं पहुंची। हद तो तब हो गई जब वहां मौजूद अन्य अधिकारी भी आगे नहीं आए। बाद में एक कर्मी ने किसी तरह से महिला के परिवार वालों को सूचना दिया। शाम पांच बजे पहुंचे परिवार के लोग उसे अपने निजी साधन से इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन

चतरा ब्लाक की पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए राजकीय माडल स्कूल रामगढ़ में सभी कर्मियों को बुलाया गया था। इसी में राबर्ट्सगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय लोहधारा से ड्यूटी करने के लिए स्मृति आईं थीं। दोपहर करीब एक बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें हल्का बुखार, खांसी और सांस की समस्या होने लगी। इस पर उन्होंने मौजूद अधिकारियों को बताया। तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। एक घंटे बाद पुन: किया गया बावजूद इसके एंबुलेंस नहीं। इस तरह से करीब तीन घंटे का समय बीत गया, लेकिन न तो एंबुलेंस आई और न ही वहां के किसी अधिकारी ने अपने निजी साधन से चिकित्सालय भेजा। शाम पांच बजे परिवार के लोग आए तब उपचार के लिए ले गए। एडीओ पंचायत सुधाकर राम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को कई बार सूचना दी गई लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed