{"_id":"5f73741c8ebc3edc2069df4b","slug":"female-employee-dies-of-corona-collectorate-sealed-for-48-hours-sonbhadra-news-vns550100850","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी रिहंद के सात श्रमिकों समेत 36 और मिले पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी रिहंद के सात श्रमिकों समेत 36 और मिले पाजिटिव
विज्ञापन
कोरोना मरीज की मौत पर बंद पड़ा कलेक्ट्रेट का मुख्यद्वार ।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद में आउट सोर्सिंग पर कार्य कर रहे सात श्रमिकों समेत 36 और लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में पाजिटिव रोगियों की संख्या 2788 हो गई है। उधर, पूर्व में कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने पर होम आइसोलेशन में रह रही कलेक्ट्रेट की एक महिला कर्मी की इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। इसके चलते पूरे कलेक्ट्रेट को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। ऐसे में अगर कलेक्ट्रेट में कार्य हो तो बुधवार को न आएं।
इसके पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 29 मरीज मंगलवार को इलाज के बाद स्वस्थ भी घोषित किए गए। इसके साथ ही जिले में इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 2503 हो गई है। जिले में एक्टिव मामले अब 254 हो गए हैं। चिकित्सकों की टीमें मंगलवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1811 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1425 लोगों की मंगलवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 36 पाजिटिव और 1389 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 106272 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 104845 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2788 पाजिटिव और 104845 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1427 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मंगलवार को 36 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 254 हो गए हैं।
संक्रमित मिले मरीजों में से चार की मौत सोनभद्र और 27 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
......
इनसेट
कर्मचारी के निधन पर डीएम ने जताया शोक
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत महिला कर्मचारी की कोरोना संक्रमित होने पर इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। महिला कर्मी की मौत होने पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने दुख व्यक्त किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमित महिला कर्मी की मौत होने के कारण कलेक्ट्रेट को 48 घंटे के लिए सील करा दिया गया है। ताकि संक्रमण पर रोक लग सके।