फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fears of flooding in coastal areas due to increase in water level of Son river

सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका

Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Fears of flooding in coastal areas due to increase in water level of Son river
चोपन सोन नदी का बढ़ता जलस्तर । - फोटो : SONBHADRA
चोपन। लगातार हल्की फुल्की हो रही बारिश से सोन नदी का जलस्तर दो दिनों से काफी तेजी से बढ़ रहा है। इससे सोन नदी के तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है। वहीं सोन नदी के किनारे निवास करने वाले लोग अब बाढ़ की आशंका से डरने लगे हैं। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते बाणसागर जलाशय का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से सोन नदी में बाढ़ की संभावना बनती दिख रही है। बाणसागर का मानक जलस्तर 341.65 मीटर है। जबकि इस वक्त वहां का जलस्तर 340.95 मीटर पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को बाणसागर ने जलाशय से 42 हजार 372 क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़ने की सूचना दी थी। वहां से इस पानी को पहुंचने में पांच से छह दिन तक लगता है। वहीं मध्य प्रदेश के अलावा सोन के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र उत्तर प्रदेश, झारखंड व बिहार के डेहरी अनुमंडल के कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में दो-तीन दिनों से लगातार वर्षा होने से इंद्रपुरी बराज पर सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाण सागर का पानी छोड़े जाने के साथ ही क्षेत्र में हो रही बारिश से भी बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। बढ़ते जल स्तर को देखते हुए आसपास के लोग सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed