फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fayrdril and operations department Prsbnottri top

फायरड्रील और प्रशभनोत्तरी में आपरेशन विभाग अव्वल

Thu, 05 Mar 2015 07:40 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Thu, 05 Mar 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
Fayrdril and operations department Prsbnottri top
लैंको परियोजना (अनपरा सी) परिसर में विविध कार्यक्रमों के साथ  बुधवार की शाम 44 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। इस दौरान  औद्योगिक और वाह्य सुरक्षा के उपायों के प्रचार और प्रसार के लिए सुरक्षा पोस्टर, बैनर, सुरक्षा गोष्ठी और नुक्कड़ नाटक के आयोजन के साथ ही
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत कर दूसरों को भी उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी गई। बतौर मुख्य अतिथि लैंको पावर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (पावर) ने कार्यस्थल के साथ ही बाहर रहने की दिशा में भी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की नसीहत दी। 
विज्ञापन


इस दौरान परियोजना कर्मियों के लिए आयोजित फायरड्रील प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आपरेशन विभाग, द्वितीय पुरस्कार इलेक्ट्रीकल मेंटीनेंस और तृतीय पुरस्कार कोल हैंडलिंग प्लांट विभाग को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आपरेशन विभाग, द्वितीय सीएचपी और तृतीय पुरस्कार मैकेनिकल मेंटीनेंस विभाग ने प्राप्त किया।

संविदा श्रमिकों के लिए आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम रूपेश यादव, गुलजार और द्वितीय पुरस्कार सुरेंद्र कुमार को प्रदान किया गया। इसी तरह बच्चों के लिए हुई पोस्टर प्रतियोगिता में आयुष झा और प्रेरणा तिवारी ने अपनी-अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार अर्जित किया।

 इसी तरह सुरक्षा नाटक में प्रथम पुरस्कार आपरेशन, द्वितीय पुरस्कार सीएंडआई और तृतीय पुरस्कार एमजीआर विभाग को प्रदान किया गया।

अंत में लैंको के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एके श्रीवास्तव और डी कुंडू ने अव्वल प्रतिभागियों और विभागीय टीमों को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की। कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही कार्यस्थल पर शून्य दुर्घटना की स्थिति बनाए रखना है।


कार्यक्रम में लैंको के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मानव संसाधन) एसके द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी, संविदा श्रमिक, संविदाकार, लैंको अवासीय परिसर की महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed