फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Father who went to look for a girl for his son dies in Jharkhand

Sonebhadra News: बेटे के लिए लड़की देखने गए पिता की झारखंड में मौत

Fri, 20 Dec 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Father who went to look for a girl for his son dies in Jharkhand
दुद्धी। इकलौते बेटे के लिए लड़की देखने झारखंड गए पिता की बुधवार की रात में तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही वहीं उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना से परिजन गमगीन हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के मल्देवा गांव निवासी उपेंद्र प्रजापति (45) मूलरूप से बाजूडीह जिला गढ़वा के रहने वाले थे। मल्देवा गांव में उनकी ससुराल है। वह करीब 35 साल से ससुराल में ही रहकर कृषि कार्य करते थे। परिजनों ने बताया कि उपेंद्र बुधवार को अपने इकलौते बेटे देवराज प्रजापति की शादी के लिए लड़की देखने झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए थे। गांव के प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने बताया कि बुधवार की रात भोजन कर उपेंद्र आराम कर रहे थे। रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही उपेंद्र की मौत हो गई। रिश्तेदारों ने घटना की सूचना झारखंड पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गढ़वा भेज दिया। उपेंद्र को एक बेटा और चार बेटियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed