फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Father tried to rape daughter in midnight, mother filed a case

आधी रात में पिता ने की बेटी संग दुष्कर्म की कोशिश, मां ने कराया केस

Wed, 29 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Father tried to rape daughter in midnight, mother filed a case
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। घर में सो रही किशोरी से पिता ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया है कि कुछ दिन पहले रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी नाबालिग बेटी (15) घर में सो रही थी। उसी समय उसका पति बेटी की चारपाई पर चढ़कर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसकी नींद टूट गई। वह बेटी के पास पहुंची तो दृश्य देखकर अवाक थी। उसने पति के इस कृत्य का विरोध जताया तो वह उसे और उसकी पुत्री को घर से भगाने लगा। पीड़ित बेटी को लेकर वह पुलिस के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed