फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Father-son found corona positive in Sonbhadra

सोनभद्र में पिता-पुत्र मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई पांच 

Sat, 23 May 2020 11:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 23 May 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Father-son found corona positive in Sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। राबर्ट्सगंज कोतवाली के झपरी गांव निवासी जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है, वह अपने बेटे के ससुराल लोहरा गांव गया था। वहां बुखार की शिकायत होने पर पिता पुत्र के साथ तीन लोग एक ही बाइक से तीन दिन पहले थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच कराने लोढ़ी क्षेत्र स्थित डायट पहुंचे।

विज्ञापन


जहां जांच में बुखार मिलने पर दोनों को उसी जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया था। सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इस बीच शनिवार की रात जब रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉज़िटिव निकला। इसकी पुष्टि देर रात जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने की। उन्होंने बताया कि लोहरा गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया जाएगा। गांव में प्रवेश के रास्तों पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


पूरे गांव को सैनिटाइज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। एक ही परिवार के दो सदस्यों को कोरोना पाज़िटिव मिलने के मद्देनजर प्रशासन लोहरा को हाटॅस्पाट घोषित करने के बारे में विचार कर रहा है। उधर, जिले में एक ही परिवार के दो सदस्यों को कोरोना पाज़िटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमे में इसको लेकर हड़कंप की स्थिति मची हुई है। जिले में पूर्व में तीन कोरोना पॉजिटिव मिल चुके थे। अब दो और पॉजिटिव मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर 5 हो गई है। प्रशासन ने गांव के हर घर को सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed