फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Father of village head dies of snake bite two women unconscious

सर्पदंश से ग्राम प्रधान के पिता की मौत, दो महिलाएं अचेत

Wed, 30 Sep 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Father of village head dies of snake bite two women unconscious
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कर्रीबरांव ग्राम पंचायत के कम्हरिया गांव में बुधवार को सर्पदंश से ग्राम प्रधान के पिता की मौत हो गई। कम्हरिया निवासी सत्यदेव मिश्रा (65) किसान थे। बुधवार सुबह वह घर से कुछ दूर अपने खेत पर गए थे, जहां वह फसलों का निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान अचानक विषैले सांप ने सत्यदेव को डंस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सत्यदेव मिश्रा के पुत्र देवेश कुमार मिश्रा कर्रीबरांव के ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार रात खिरीहिटा निवासी संजू (22) पत्नी विनोद पाल चारपाई पर सोई थी। उसी दौरान बिस्तर पर चढ़कर सांप ने संजू की गर्दन में काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। एक अन्य घटना में मंगलवार रात कोल्डिहा निवासी गीता (30) पत्नी पवन कुमार को सोते समय पैर में सांप ने काट लिया, जिससे वह अचेत हो गई। सर्पदंश से पीड़ित दोनों महिलाओं को खिरीहिटा गांव में जड़ी बूटियों से उपचार करने वाले वैद्य देवधारी के यहां भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों की तबीयत खतरे से बाहर बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed