फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Father called his daughter into the room on the pretext of getting a massage and raped her.

Sonebhadra News: मालिश कराने के बहाने बेटी को कमरे में बुलाकर पिता ने किया दुष्कर्म

Tue, 16 Jul 2024 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Father called his daughter into the room on the pretext of getting a massage and raped her.
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर मोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को 12 वर्षीय लड़की ने अपनी मां के साथ मोरवा थाने में तहरीर दर्ज कराई। बताया कि पिता ने उसे देर रात कमरे में बुलाया। वहां मालिश कराने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पूर्व में भी उसने दो बार उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी थी। डर से उसने यह बात दबाए रखी, मगर इस बार देर रात किसी तरह उसने भाग कर अपने सहेली के घर पनाह ली और सुबह मां को सारी बात बताई। इसके बाद दोनों थाने जा पहुंचे। इधर, पीड़िता की बात सुनकर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद सिंगरौली एसपी निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आरोपी पिता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed