फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fate of 1012 candidates will be locked today

Sonebhadra News: 1012 उम्मीदवारों की किस्मत का आज खुलेगा ताला

Sat, 13 May 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fate of 1012 candidates will be locked today
सोनभद्र। इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। बस कुछ घंटों बाद जिले की दस निकायों को नए चेयरमैन और सभासद मिल जाएंगे। मतदान के बाद प्रशासन ने मतों की गिनती के लिए तैयारी पूरी कर ली है। तहसील स्तर पर होने वाली मतगणना के लिए निकायों में अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं। सबसे ज्यादा 18 टेबल पर अनपरा नगर पंचायत के वोट गिने जाएंगे, जबकि घोरावल और चुर्क की गिनती दो-दो टेबल पर होगी। दोपहर बाद परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में इस बार कुल 51.38 प्रतिशत वोट पड़े हैं। सबसे अधिक घोरावल तो सबसे कम मतदान अनपरा नगर पंचायत में हुआ है। मतदान के बाद बृहस्पतिवार की देर रात सभी मतपेटियों को तहसील स्तर पर बने मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया गया। स्ट्रांग रूम का ताला सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा में खोला जाएगा और इसी के साथ चुनाव में ताल ठोंक रहे कुल 1012 उम्मीदवारों की भी किस्मत का ताला खुलेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका सोनभद्र और चुर्क नगर पंचायत के वोटों की गिनती के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में व्यवस्था की गई है। नगर पालिका के 74 बूथों के लिए कुल 15 टेबल लगाए हैं। एक टेबल आरओ के लिए होगा। वहीं चुर्क की गिनती दो टेबल पर की जाएगी। एसडीएम शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि सकुशल मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच कर्मी की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुद्धी: स्थानीय बीआरडी पीजी कॉलेज में मतगणना स्थल का तहसीलदार दुद्धी ब्रजेश कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत अनपरा के वोट कुल 18 टेबल पर गिने जाएंगे। पिपरी, रेणुकूट और दुद्धी नगर पंचायत की गिनती तीन-तीन टेबल पर होगी। सुरक्षा के मद्देनजर सभी टेबल पर बैरिकेडिंग व जाली लगाई गई है। ओबरा: नगर पंचायत ओबरा, चोपन एवं डाला की मतगणना कराने के लिए ओबरा पीजी कॉलेज में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। तहसीलदार सुशील कुमार ने बताया कि मतगणना में लगभग 300 कर्मचारियों को लगाया गया है। ओबरा अध्यक्ष पद की गणना कराने के लिए कुल तीन कमरों में 11 टेबल लगाए गए हैं। वहीं चोपन नगर पंचायत की मतगणना दो कमरे में चार टेबल और डाला नगर पंचायत की मतगणना एक कमरे में दो टेबल पर होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई है।
अध्यक्ष पद पर 98 प्रत्याशी मैदान में
नगर पालिका क्षेत्र में चेयरमैन पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि सभासद के 25 पद पर 146 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इसी तरह नौ नगर पंचायतों अध्यक्ष पद पर 91 उम्मीदवारों के बीच घमासान छिड़ा हुआ है तो सदस्य के 119 पदों के लिए 768 उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं।

मतगणना स्थल के बाहर बैठे रहे बसपाई
सोनभद्र। निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना कराने के लिए प्रशासन की ओर से की गई तमाम कवायदों के बावजूद प्रत्याशी संतुष्ट नहीं है। वह खुद से भी मतगणना स्थल पर निगरानी रख रहे हैं। स्ट्रांग रूम में मतपेटी जमा होने के बाद से ही नगर पालिका क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी और उनके समर्थक लोढ़ी पॉलीटेक्निक कॉलेज के बाहर टेंट लगाकर बैठे हैं। शुक्रवार को दिन भर भी वहां महिलाओं की टोली जमी रही। वहां की हर गतिविधि पर निगाह रखी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed