फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers will get seeds at 50 percent subsidy

50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मिलेगा बीज

Mon, 19 Oct 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get seeds at 50 percent subsidy
सोनभद्र। रबी की फसलों की बुआई के लिए किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। बीज मूल्य का 50 प्रतिशत किसानों को अनुदान मिलेगा। बुधवार से सभी राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं, मसूर, सरसों, मटर आदि के बीज मिलने शुरू हो जाएंगे। सीधे किसानों के खाते में अनदुान की राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में रबी की फसलों की बुआई की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने की तैयारी में जुट गया है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शासन स्तर से जिले के किसानों को वितरित करने के लिए 4000 कुंतल गेहूं का बीज मुहैया कराने का प्रस्ताव पास हुआ है, जिसमें करीब पांच सौ क्विंटल गेहूं का बीज पहुंच भी गया है। इसके साथ ही लगभग 350 क्विंटल चना, 50 क्विंटल मटर, 50 क्विंटल मसूर, 20 क्विंटल सरसों भी पहुंच गया है। बीजों की उपलब्धता के आधार पर किसानों को वितरित किया जाएगा। इसके लिए कृषि बीज भंडार के सभी प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय सभी राजकीय कृषि बीज भंडार पर 21 अक्तूबर से अनुदान पर किसानों को बीज वितरित करने का कार्य शुरू हो जाएगा। बीज की कीमत का 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। किसानों के खाते में अनुदान की राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
किसानों को बीज लेने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आवश्यकतानुसार बीज की मांग उच्चाधिकारियों से की गई है। बीजों की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है।-पीयूष राय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed