फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers will be selected for boring in an open meeting

खुली बैठक में बोरिंग के लिए किसानों का होगा चयन

Sat, 08 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be selected for boring in an open meeting
सोनभद्र। अब सिंचाई के अभाव में किसानों की फसलें बर्बाद नहीं होंगी। जिले के एक हजार किसानों के खेतों में निशुल्क बोरिंग कराने के लिए जिला प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद लघु सिंचाई विभाग चयन की कार्रवाई में जुट गया है। ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर किसानों का चयन किया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जाने लगी है।
विज्ञापन

केंद्र की मोदी सरकार ने जिला प्रशासन को किसानों की आय दोगुना करने के मद्देनजर जरूरत के अनुसार किसानों के खेतों में मुफ्त में बोरिंग कराने का निर्णय लिया है। ताकि सिंचाई के अभाव में फसलें सूख कर नष्ट न होने पाएं। शासन स्तर से खेतों में बोरिंग कराने के लिए कुछ शर्तें भी लागू की गई है। उक्त नियमों का पालन करने के बाद ही बोरिंग कराई जाएगी। नियमों की अनदेखी कर बोरिंग कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में जिले में वर्ष 2020-21 में सोन, बेलन समेत अन्य नदियों के तटवर्ती इलाकों में 1000 बोरिंग कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम एस. राजलिंगम ने लघु सिंचाई विभाग को एक्सईएन को नियमानुसार जिन गांवों में सिंचाई की समस्याएं है वहां कि किसानों का चयन करने के लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में लघु सिंचाई विभाग के एक्सईएन अजय कुमार कैसर ने कहा कि नदियों के तटवर्ती इलाकों के गांवों में एक हजार बोरिंग कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में प्रधान की अध्यक्षता में खुली बैठक कर उसमें बोरिंग के लिए किसानों का चयन करने की प्रक्रिया अपनाई जाएंगी। कहा कि ब्लॉक स्तर पर बीडीओ चयनित किसानों की सूची का सत्यापन कराकर उन्हें मुहैया कराएंगे। इसके बाद चयनित किसानों के खेतों में बोरिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed