फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers surrounded DCF President

किसानों ने किया डीसीएफ अध्यक्ष का घेराव

Mon, 13 Dec 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded DCF President
दुद्धी धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद की मांग को लेकर घेराव करते किसान। - फोटो : SONBHADRA
हाइब्रिड धान की खेती बहुतायत मात्रा में होती है लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों पर 33 प्रतिशत से अधिक धान की खरीद नहीं हो रही है। इससे नाराज किसानों ने सोमवार को डीसीएफ अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि के कार्यालय का घेराव किया। आक्रोशित किसानों ने सरकार की नीतियों पर भी खूब खरी-खोटी सुनाई। ज्यादातर किसानों ने खलिहान में पड़े धान पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

रजखड़ गांव के किसान विंध्याचल सिंह, जवाहर लाल दुमहान, प्रेम रजखड़, संतोष मौर्य, रामलखन निवासी रजखड़, प्रह्लाद महुअरिया सहित अन्य किसानों ने घेराव करते हुए कहा कि इस सरकार में किसानों की धान खरीद नहीं हो पा रही है। इससे किसान हताश और परेशान हैं। अब भी कई किसानों के धान खलिहान में पड़े हैं। सरकार पर आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा कि हमें प्रोत्साहित कर सरकार 50 प्रतिशत अनुदान देकर हाइब्रिड धानों की खेती कराई गई। अब फसल तैयार होने के बाद क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड धान की खरीद नहीं हो रही है। जबकि इस क्षेत्र के 90 प्रतिशत किसानों ने हाइब्रिड धान का उत्पादन किया है। डीसीएफ अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि ने डीएम से वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए किसानों से एक सप्ताह का समय मांगा। एक हफ्ते के भीतर हाइब्रिड धान खरीद न होने पर किसानों के साथ प्रदर्शन करने के लिए मौजूद रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed