फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers protest against paddy purchase

धान खरीद न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against paddy purchase
वैनी। नक्सल प्रभावित विकास खंड नगवां क्षेत्र के विपणन केंद्र वैनी पर धान खरीद ठप होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने डीएम से तत्काल धान खरीद शूरू कराने एवं हाट शाखा निरीक्षक नगवां के कार्यों की जांच कराने की मांग की। उधर मामला संज्ञान में आने पर जिला विपणन अधिकारी ने जांच कराने की बात कही है। तब जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। बुधवार को धान खरीद बंद होने की जानकारी मिलते ही कई दिनों से बारी का इंतजार कर रहे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और वे निरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किसान सत्यनारायण मौर्य ने धान खरीद में क्षेत्र के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से काफी संख्या में किसान ऑनलाइन धान बेचने के लिए पंजीकरण कराकर केंद्र पर धान बेचने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आरोप लगाया कि कड़कड़ाती ठंड में जो किसान धान लेकर केंद्र पर है उनका खरीद न करके शाखा निरीक्षक अपने चहेतों का धान खरीद रहे हैं। इसकी जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। आरोप लगाया कि धान को सीधे केन्द्र से अटैच मिलर के यहां भेजवा दिया जा रहा है। प्रदर्शन में किसान पंकज सिंह नगांव मन्नू पासवान सेमरियां महेन्द्र सिंह दूबेपुर शिवसम्भर सिंह पवनी अनिल शुक्ला आदि शामिल रहे। इस संबंध में हाट शाखा निरीक्षक नगवां के दूरभाष पर कॉल किया गया, लेकिन रिसिव नहीं किए। वहीं जिला विवणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि धान खरीद बंद नहीं हुई है। कुछ हाइब्रिड किस्म के धान की खरीद बंद है। अगर हाटशाखा नगवां पर धान खरीद बंद हुई है या हाट शाखा बंद है तो इसकी जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed