फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers protest against non-purchase of wheat

गेहूं खरीद न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 May 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against non-purchase of wheat
रामगढ़। जिले भर में गेहूं खरीद में लापरवाही बरती जा रही है। किसान अपना गेहूं लेकर क्रय केंद्रों पर खड़े हैं लेकिन खरीद न होने से परेशान हैं। किसानों की समस्याओं के निजात की मांग को लेकर पूर्वांचल नव निर्माण मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हाट शाखा चतरा पर प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी सदर को चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में किसानों ने चतरा हाट शाखा पर प्रदर्शन किया। कहा कि किसानों का गेहूं तौल के बाद तुरंत पावती नहीं दिया जा रहा है। तौल में कटौती की जा रही है जिससे किसान परेशान हैं। विरोध करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। क्रय केंद्रों पर मनमानी की जा रही है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर को मंच के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए किसानों के गेहूं तौल के बाद तुरंत पावती रसीद देन, तौल में कटौती बंद किये जाने, ऑनलाइन टोकन जारी होने के 15 दिन के अंदर गेहूं की खरीद कर लेने और तीन दिन में किसानों का भुगतान किये जाने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन में अभय पटेल, उदय प्रकाश, सुनील, गोविंद, विमलेश, राम सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे। ज्ञापन के बाद उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द खरीद करने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed