{"_id":"686282706771b0bc1803c63e","slug":"farmers-demonstrated-for-the-demand-of-dap-fertilizer-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: डीएपी खाद की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: डीएपी खाद की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
Mon, 30 Jun 2025 06:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:28 PM IST
सार
किसानों ने प्रदर्शन कर डीएपी खाद की मांग की। इसे लेकर ज्ञापन दिया और कहा कि समस्या का जल्द से जल्द हल निकालने का प्रयास करें।
विज्ञापन
किसानों ने प्रदर्शन कर रखी मांग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा। जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि किसानों को डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं की जा रही है। उसके स्थान पर एपीएस खाद दिया जा रहा है । इसको खेत में ज्यादा डालना पड़ता है डीएपी की तुलना में यह खाद डेढ़ गुना खेत में डालना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिससे किसानों के ऊपर भार बढ़ता जा रहा है। एपीएस को रवि की फसल में दिया जाए इस समय सिंचाई के लिए इस समय सिंचाई के लिए किसानों को समस्या हो रही है। सोन पंप लिफ्ट कैनाल से नहरों में पानी छोड़ा जाए इसके चार पंप को चलाया जाए जिससे किसानों की रोपाई समय से हो सके। विगत वर्षों में लो वोल्टेज के कारण चार पंप नहीं चल सका ।
विज्ञापन
इसलिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति कराई जाए जनपद के बंधियों और माइनरों के गेट खराब हैं ,जांच कराकर गेट को ठीक कराया जाए, जिससे किसानों को समय पर पानी दिया जा सके। नहरो की सफाई वह मरम्मत कराकर टेल तक के किसानों को पानी पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
जिससे टेल के किसान भी लाभाविंत हो सके। इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष रामजी सिंह, प्रांत मंत्री सदानंद मौर्य, प्रभुपाल मौर्य, रामविलास मौर्य, डॉक्टर शंभू सिंह, दयाराम मौर्य, सुभाष पाल, रविंद्र कुमार, चेतनारायण, अमरेश, नंदलाल, पवन कुमार आदि किसान शामिल रहे।