फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers demand to start Sonpump canal

सोनपंप नहर चालू कराने की किसानों ने की मांग

Tue, 06 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers demand to start Sonpump canal
राबर्ट्सगंज के मारकुंडी मुख्य सोनपंप नहर एक सप्ताह चलने के बाद बंद कर दिए जाने के कारण किसानों में नाराजगी है। बारिश न होने से किसान धान की नर्सरी को लेकर परेशान हैं। किसानों ने मुख्य सोनपंप नहर चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के किसानों ने बताया कि सभी किसानों को धान की नर्सरी के साथ खेतों की जोताई के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता है लेकिन इधर नहर बंद होने के साथ बरसात भी पर्याप्त नहीं हो रही है। इससे किसान धान की फसल की तैयारी को लेकर परेशान हैं। सुभाष भारती, राजेश मिश्रा, राजकुमार, भोला यादव, मदन मोहन यादव, शिवा, बच्चन लाल, पिंकू पांडेय, जीताशाह आदि किसानों ने डीएम से अविलंब मुख्य सोनपंप नहर चालू कराये जाने की मांग की है। इस संबंध में विभागीय जेई ओबरा प्रखंड अरविंद कुमार ने बताया कि मिर्जापुर कैनाल डिविजन के पानी डिमांड नहीं किया गया है। ऊपर से आदेश आने के बाद ही मुख्य सोनपंप नहर चालू किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed