फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers burnt effigies of ministers and public representatives

किसानों नें मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों का फूंका पुतला

Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers burnt effigies of ministers and public representatives
सोनभद्र। पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के किसानों ने शनिवार को चतरा ब्लॉक के भवानी गांव के सामने जिले के जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों का पुतला दहन कर लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही दोषपूर्ण कृषि कानून की वापसी तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनन गारंटी की मांग की।
विज्ञापन

पूर्वांचल नव निर्माण मंच के जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी और किसान नेता अभय पटेल के नेतृत्व में राबर्टसगंज पन्नूगंज मार्ग पर भवानी गांव के सामने चौराहे पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। नेता द्वय ने कहा कि किसानों की मांग जायज ही नहीं किसान हित में जरूरी मांग है। बगैर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनन गारंटी किए किसानों की आय दोगुनी करने की कल्पना करना भी धोखा देने के समान है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा सरकार के पास किसानों की जायज मांग मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। किसान आंदोलन को प्रभावित करने की कवायद कर रही योगी सरकार की पुलिस ने पूर्वांचल नव निर्माण मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी और गिरीश पांडेय को एक दिन पहले से ही नजरबंद कर दिया गया था। इसके कारण मुख्यालय पर होने वाला पुतला दहन कार्यक्रम स्थगित कर किसानों ने गांव के चौराहे पर पुतला दहन किया। इस मौके पर ओमप्रकाश देव, कृष्णकुमार देव, लवकुश पांडेय, घनश्याम देव, सदायतन पांडेय, सुभाष चौहान, प्रबल पटेल आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed