फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers angry over incomplete drain construction

अधूरे नाली निर्माण पर भड़के किसान

Sun, 13 Dec 2020 05:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over incomplete drain construction
रार्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी परिसर में अधूरी पड़ी नाली निर्माण की मांग कोस लेकर प्रदर्शन करते किस? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी परिसर में अधूरी पड़ी नाली का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर रविवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि मंडी परिसर में अधूरी पड़ी नाली का निर्माण पूरा न होने से आए दिन सब्जी आदि लेकर आने वाले किसान गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नाली का निर्माण कराने की मांग जिला प्रशासन से की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नत्थू सोनकर ने बताया कि किसान अपनी हरी सब्जी लेकर मंडी परिसर में आते हैं। आढ़त तक पहुंचने में किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आने जाने के दौरान किसान अधूरी बनी नाली में गिरकर घायल हो जा रहे हैं। अधूरी पड़ी नाली में खुली सरिया होने से किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि समस्या के संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। बावजूद अभी तक नाली निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया। सभी ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अधूरी पड़ी नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में रवि सोनकर, अमित, चुलबुल, फूलचंद, संतोष, सियाराम, मनु, विवेक, देवेंद्र, भगवानदास, योगेश पाल, शंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed