फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers' anger erupted over paddy purchase in Sonbhadra

धान खरीद में की जा रही हिलाहवाली पर फूटा किसानों का गुस्सा

Tue, 15 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers' anger erupted over paddy purchase in Sonbhadra
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में स्थित क्रय केंद्रों पर धान खरीद में हिलाहवाली करने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ काशी प्रांत और भारतीय किसान यूनियन की तरफ से सीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप धान क्रय केंद्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध क्रय कराने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनीराम पटेल ने कहा कि खरीद का सही इंतजाम न होने से न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी कम महज 11 से 12 रुपये किलो में किसान को धान बेचना पड़ रहा है। कहा कि इसको लेकर यूनियन पिछले माह से ही आवाज उठा रहा है बावजूद अब तक धान खरीद प्रणाली में सुधार नहीं हुआ। हाइब्रिड धान क्रय केंद्र, किसान की पूरी उपज की खरीद करने, प्रत्येक क्रय केंद्र पर दो हजार बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, प्रत्येक केंद्र से एक तुला से तीन सौ क्विंअल, दो तुला से छह सौ क्विंटल धान तोल कराने, क्रय केंद्र पर पहुंची ट्राली पर लदे धान की दो दिन के भीतर ख्ररीद सुनिश्चित कराने की मांग की। भारतीय किसान संघ के रामबहादुर सिंह ने कहा कि कि करमा क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। वहां धान खरीद में काफी अनियमितता की जा रही है। किसानों के धान को टोकन से न खरीद कर बिचौलियों के जरिए क्रय किया जा रहा है। कहा कि इसी तरह की अनियमितताएं दूसरे क्रय केंद्रों पर भी सुनने को मिल रही हैं। ठंड में ठिठुरते हुए किसानों को रात गुजारनी पड़ रही है। न पेयजल की समुचित व्यवस्था है, न ही अलाव की। रामजीत सिंह, मोर रामबहादुर सिंह ,रणजीत सिंह, शिवप्रसाद, दया शंकर पांडेय, मारकंडे पटेल, सुरेश कुमार, सूर्य प्रताप ,रमेश कुमार आदि ने भी आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed