फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer dies due to electrocution while connecting wires

Sonebhadra News: सिंचाई के लिए तार जोड़ते समय करंट से किसान की मौत

Mon, 02 Oct 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution while connecting wires
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा चौकी अंतर्गत बभनी गांव में खेत में सिंचाई के लिए मोनोब्लॉक का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से आदिवासी किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उभ्भा चौकी अंतर्गत कन्हारी ग्राम पंचायत के बभनी गांव निवासी मारकंडे गोंड (55) पुत्र जगनरायन गोंड रविवार की शाम दोपहर के समय खेत में सिंचाई के लिए मोनोब्लॉक का तार बिजली के बोर्ड में जोड़ रहा था। उसी दौरान कटे हुए केबल तार से करंट की चपेट में आ गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लकड़ी के सहारे केबल तार को हटाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर चौकी प्रभारी उभ्भा धर्मेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में उभ्भा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कन्हारी ग्राम पंचायत के बभनी गांव निवासी मृतक मारकंडे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed