फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer dies due to 11000 voltage currents broken in the field

खेत में टूट कर गिरा 11000 वोल्टेज का तार करंट से किसान की मौत

Mon, 19 Oct 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to 11000 voltage currents broken in the field
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरकरा गांव में रविवार को जर्जर ग्यारह हजार वोल्टेज का विद्युत तार टूट कर खेत में गिर गया। करंट की चपेट में आने से किसान नारसिंह 55 पुत्र चंद्रिका की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। उधर बिजली के जर्जर तारों को न बदले जाने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। उन्होंने तत्काल जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब तीन बजे बरकरा गांव निवासी नारसिंह पटेल अपने खेत पर किसी काम से जा रहे थे। लेकिन रास्ते में वह ग्यारह हजार वोल्टेज के टूट कर गिरे तार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक नारसिंह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उनकी खोजबीन में जुट गए। इस दौरान कुछ लोगों ने नारसिंह को बिजली के तार के पास मृतवस्था में देखा। मृतक के घरवालों ने बिजली विभाग को तार टूटने की जानकारी देकर आपूर्ति ठप कराते हुए शव को घर ले गए। इस दौरान किसी ने 112 नंबर पर कॉल कर जानकारी दी। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले किसान नारसिंह के शव का पोस्टमार्टम करा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। उधर ग्रामीण अनिल सिंह, पंचम, सुनील कुमार सिंह, राजू, राकेश ओम प्रकाश, बब्बू आदि ग्रामीणों ने कहा कि गांव से होकर गुजरने वाले बिजली के अधिकांश जर्जर हो चुके है। कई पोलों के तार ढीले होकर झूल रहे हैं। इसकी जानकारी होने के बाद भी बिजली कर्मी तारों को दुरुस्त नहीं करा रहे हैं। अगर ठीक कराए होते तो नारसिंह की मौत नहीं हुई होती। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल जर्जर तारों को बदलवाते हुए झूल रहे तारों को ठीक कराने की मांग की है। ताकि दोबारा करंट की चपेट में कोई व्यक्ति न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed