फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farm Labourers' Union Stages Protest in Doobha for Restoration of MGNREGA

Sonebhadra News: मनरेगा की बहाली के लिए डूभा में खेत मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 May 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farm Labourers' Union Stages Protest in Doobha for Restoration of MGNREGA
बभनी के डूभा गांव में विरोध करते मजदूर यूनियन के लोग। स्रोत स्वयं
बभनी। विकास खंड बभनी के डूभा गांव में उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन और उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेत मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को राज्यव्यापी आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मनरेगा की बहाली और मजदूर अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नेतृत्व जिला सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) योजना का विरोध किया। उन्होंने इसे मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि यह योजना मनरेगा जैसी ऐतिहासिक पहल को कमजोर कर ग्रामीण मजदूरों के रोजगार के अधिकार को समाप्त करने का प्रयास है। ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में शिवबच्चन, योगेंद्र कुमार, परबतिया, सोनी, फुलपति, चंदमती, लीलावती, रामपति, मंगल, राजबली सिंह, वकील, जयपाल, रमेश, रामप्रकाश, विजय अगरिया, मोतीलाल, रामधनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed