{"_id":"676c8677b5b011eab90126b6","slug":"family-was-busy-preparing-for-daughters-wedding-thieves-took-away-jewelery-and-jewelery-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-122207-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिटिया की शादी की तैयारी में जुटा था परिवार, आभूषण और गहने ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिटिया की शादी की तैयारी में जुटा था परिवार, आभूषण और गहने ले गए चोर
विज्ञापन
इलेक्ट्रिकल ठेकेदार के आवास से सोने- चांदी के जेवर और नगदी उड़ा दिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इस मामले में कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आए लोगों पर चोरी का शक है।
इलाके के कोटा स्थित ग्रीन हाट कालोनी के एक आवास में इलेक्ट्रिकल कार्यों के ठेकेदार विंध्यवासिनी सिंह रहते हैं। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य सो गए। रात में किसी वक्त आवास के बाहरी दरवाजे में लगे ताला काटकर चोरों का गिरोह अंदर घुसा।
आलमारी का लाक और एक बक्से का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर और पांच हजार रुपये नगदी उड़ा ले गए। सुबह खोजबीन शुरू हुई तो बाक्स हेलीपैड पहाड़ी के रास्ते में मिला। बक्से की कई सामान मौजूद थे लेकिन जेवरों के डिब्बे खाली थे।
विज्ञापन
पीड़ित विंध्यवासिनी सिंह के मुताबिक चोरों ने सोने का एक हार, कान की बाली, सोने की दो चेन व अन्य आभूषण, चांदी के पांच सिक्के सहित कई लाख रुपये जेवर ले गए हैं। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस की कई टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

पवन कुमार

पवन कुमार