{"_id":"67140086d2078d99a90fe014","slug":"family-id-is-to-be-made-for-33873-families-only-2841-applications-received-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-119454-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 33873 परिवारों की बननी है फेमिली आईडी, आए महज 2841 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 33873 परिवारों की बननी है फेमिली आईडी, आए महज 2841 आवेदन
विज्ञापन
शासन स्तर से जनपद सोनभद्र में 33873 फेमिली आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके जिले में अभी महज 2841 परिवारों का ही फेमिली आईडी के लिए आवेदन आए हैं। इसमें भी कई मामले लंबित है।
इसका समय से निस्तारण किए जाने तथा फेमिली आईडी बनाने में तेजी लाने के लिए डीएम बीएन सिंह ने सभी विभागों को पत्र जारी किया है। बताया कि यह योजना शासन की फ्लैगशिप योजना के रूप में सीएम डैशबोर्ड (दर्पण) पर ऑनबोर्ड है।
जिसकी नियमित समीक्षा के साथ ही रैंकिंग के लिए जनपदों को सम्मिलित किया गया है। सितंबर माह की रैंकिंग में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सोनभद्र को सी ग्रेड प्राप्त हुआ है। जिले में स्वीकृत आवेदनों का लक्ष्य 33873 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं 16 अक्तूबर तक कुल आवेदनों की संख्या मात्र 2841 है। इसमें 1685 स्वीकृत और 264 लंबित हैं। वहीं 892 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं। घोरावल ब्लॉक में सर्वाधिक 121 आवेदन लंबित हैं।
डीएम ने सभी एसडीएम और बीडीओ निर्देशित करते हुए लंबित आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही फेमिली आईडी की प्रगति में सुधार किए जाने के लिए निर्देश दिए हैं, ताकि फेमिली आईडी से संबंधित सोनभद्र की रैंक पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।