फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Family dispute leads to suicide attempt

Sonebhadra News: पारिवारिक विवाद में आत्मदाह का प्रयास

Fri, 20 Mar 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Family dispute leads to suicide attempt
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट कस्बे में शुक्रवार की शाम पुलिस चौकी के सामने एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। लोगों की नजर पड़ गई और लोगों ने उसे बचा लिया। समझाने-बुझाने के साथ ही उसकी काउंसिलिंग की गई तो मामला पारिवारिक विवाद का पाया गया। मसले के समाधान का भरोसा देकर उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

रेणुकूट निवासी विकास अग्रवाल शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे मुख्य चौराहे के पास स्थित सीओ आफिस से सटे स्थित पुलिस चौकी के सामने पहुंचा। वह हाथ में पेट्रोल भरा गैलन लिए हुए थे। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते उसने गैलन खोलकर पूरा पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल लिया। इसके बाद जैसे ही उसने माचिस जलाने के लिए तीली निकाली उस पर लोगों की नजर पड़ गई। तत्काल मामले की जानकारी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को दी गई। पुलिसकर्मियों ने माचिस जलाने से पहले उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस चौकी में ले जाया गया, वहां उसे अच्छी तरह नहलाकर पेट्रोल का असर खत्म किया गया। इसके बाद उसकी काउंसिलिंग की गई। थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव और चौकी प्रभारी कुंवर सिंह ने उसकी उसके परिवार वालों से बात कराई। सब कुछ ठीक हो जाने का भरोसा दिया। युवक ने भी आगे ऐसा कदम न उठाने की बात कही। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर वह तनाव में था। उसकी काउंसिलिंग करने के साथ ही उसके परिवार वालों से भी उसकी बात कराई गई। सब कुछ ठीक समझ में आने के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed