फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fallen trees, collapsed walls, large jeep

गिरा पेड़, ढही दीवार, बही जीप

Tue, 16 Aug 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Tue, 16 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fallen trees, collapsed walls, large jeep
उफान के चलते सुभाष नगर स्थित पुलिया पर से बहता पानी। - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जांचल में लगातार हो रही बारिश जनजीवन पर असर डालने के साथ संपत्ति को नुकसान पहुंचाने लगी है। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते जहां पेड़ गिरा तो वहीं लैंको और अनपरा परियोजना की चहादीवारी ढह गई। नदी नाले उफान पर आ गए। पानी के तेज बहाव के चलते एक जीप नाले में गिर गई। इसमें सवार पिता और पुत्र को लोगों ने बचाया।
विज्ञापन

तेज बारिश से औड़ी में बीना रोड पर यूके लिप्टस का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित होने के साथ ही घंटों बिजली गुल रही। फाल्ट के चलते अनपरा परियोजना की बिजली भी घंटों गुल रही। यांत्रिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कासिम हसन आदि ने सीजीएम त्रिभुवन से मिलकर एतराज जताया। उन्होंने ठोस पहल का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन


दोपहर बाद लैंको परियोजना की करीब तीस मीटर और अनपरा परियोजना की अस्सी मीटर चारदिवारी ढह गई। कुडिय़ा बस्ती से गुजरे नाले में उफान से पूरी रात निचले इलाके में बसे लोगों में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। मंगलवार को दोपहर बाद बस्ती निवासी विद्या की जीप नाले पर बहते पानी से होकर गुजरते समय अनियंत्रित होकर नाले में गिर पड़ी। इससे जीप पर सवार विद्या सहित उनके दोनों बेटे बह गए। कुछ दूर जाने पर स्थानीय लोगों ने विद्या और उनके पुत्रों को बचा लिया जबकि जीप आठ सौ मीटर दूर जाकर किनारे लगी। तब उसे किसी तरह निकाला जा सका। इसी तरह शक्तिनगर-जयंत, बैढन-जयंत, शक्तिनगर-विंध्यनगर मार्ग पर भी नालों में उफान के चलते आवागमन बाधित होने की स्थिति बनी रही। एनसीएल की कालोनियों में जलजमाव फजीहत का सबब बन रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed