{"_id":"65b13a81e2a87e5d1a0a35bb","slug":"fake-liquor-manufacturing-factory-busted-five-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-8669-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
बीजपुर/म्योरपुर। पिपरी और म्योरपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्य में संलिप्त पांच लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देसी शराब, शराब की शीशी के ढक्कन, बार कोड, रैपर सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है।
एएसपी टीएन त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत म्योरपुर, पिपरी थाना व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात ग्राम खैराही स्थित आश्रम मोड़ के पास से एक मकान में दबिश दी। वहां बन रही नकली देसी शराब, शराब बनाने के उपकरण व उसमें मिलाए जाने वाली केमिकल के साथ 5 लोगों को पकड़ा।
मौके से दो बाइक, एक चारपाहिया वाहन, 315 लीटर नकली देसी शराब, रैपर, ढक्कन, गैलन सहित अन्य सामान बरामद हुए। आरोपियों की पहचान वाराणसी के जैतपुरा निवासी ज्ञान दत्त चतुर्वेदी, भदोही के गोपीगंज निवासी विपुल उर्फ निशांत सिंह, वाराणसी के लोहता निवसी नितेश जायसवाल, चुर्क निवासी प्रतीक सिंह व बीजपुर के सेवकाडाड़ निवासी श्रीराम जायसवाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। म्योरपुर, बीजपुर, पिपरी, रेणुकूट आदि जगहों पर नकली देसी शराब को असली बनाकर और वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बिक्री करते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में म्योरपुर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, पिपरी थाना प्रभारी राजेश सिंह, चौकी प्रभारी रेणुकूट कमलनयन दुबे आदि शामिल रहे।
पूर्व में भी पकड़ी गई नकली शराब की फैक्ट्री
जनवरी 2022: लखनऊ एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ छह जनवरी को घोरावल क्षेत्र के बर्दिया गांव में दबिश देकर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। मामले में आठ लोग गिरफ्तार किए गए थे। उनके पास से 2.39 लाख रुपये नकदी भी मिली थी। गिरोह के तार चंदौली, मिर्जापुर व झारखंड से भी जुड़े पाए गए थे।
मई 2022: अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनपरा गांव में एक मई को पुलिस ने दबिश देकर अवैध ढंग से शराब बनाने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। अनपरा थाना क्षेत्र के ही एक लाइसेंसी धारक का पुत्र इस गिरोह को संचालित कर रहा था।
नवंबर 2022: घोरावल कोतवाली पुलिस ने 30 नवंबर को मुक्खा गांव से तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए 460 लीटर शराब, खाली शीशी और रैपर बरामद किया था। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।