फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Extracted Sai sedan , urn trip

निकाली साईं पालकी, कलश यात्रा

Thu, 14 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 14 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Extracted Sai sedan , urn trip
राबर्ट्सगंज नगर में साईं जयंती के मौके पर गुरुवार को साईं पालकी और कलश यात्रा निकली। इसको लेकर पूरे नगर में स्वागत तैयारी की गई थी।
विज्ञापन



नगर में जगह-जगह पांडाल लगा कर भक्तों का स्वागत किया। साईं भक्त इस दौरान नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरें। सांई पालकी को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर सांई पालकी के साथ फोर्स भी चल रही थी।


पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी राबर्ट्सगंज मुख्यालय पर स्थित सांई मंदिर से गुरुवार की दोपहर करीब पौने बारह बजे गांजे-बाजे के साथ सांई पालकी और कलश यात्रा नगर में भ्रमण करने के लिए रवाना हुई। इसके पूर्व सिडनी से पधारे सत्य प्रकाश व दिलीप कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचार के साथ मुख्य यजमान अजीत जायसवाल पत्नी रीतू जायसवाल से सांई पालकी का पूजन-अर्चन करवाया।
विज्ञापन



सांई पालकी मेन चौक, न्यू मार्केट, बढ़ौली चौक, सिविल लाइंस रोड, कचहरी, हाइडिल मैदान, महिला थाना, पन्नूगंज मार्ग होते हुए पुन: साईं मंदिर पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालु सांई पालकी पर पुष्पों की वर्षा कर रहे थे। यात्रा में फोर्स के साथ कोतवाल अबरार अहमद, कस्बा चौकी प्रभारी अवधनाथ यादव, सब इंस्पेक्टर शेष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, सत्यपाल जैन, राजा सिंह, रामशकल चौबे, धर्मवीर तिवारी, अशोक जालान, परमेश्वर जैन, सुधीर जैन, विमल अग्रवाल, राजेंद्र जैन, अविनाश शुक्ला, ठाकुर प्रसाद अग्रहरि, आशुतोष, उमा, शीला आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed